Shri Vidyapati Dham Temple Banner

Temple Bulletin

Official announcement and press release from Shri Vidyapati Dham.

श्रावणी मेला के सफल संचालन में योगदान देनेवाले अधिकारी-कर्मी सम्मानित
मूल समाचार पत्र कटिंग / Press Clipping
•ओरिजिनल खोलें
Published on 31 August 2026
Official Temple Administration

श्रावणी मेला के सफल संचालन में योगदान देनेवाले अधिकारी-कर्मी सम्मानित

श्रावणी मेला-2026 के सफल, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित संचालन में योगदान देने वाले अधिकारियों, कर्मियों और मीडियाकर्मियों के सम्मान समारोह के बारे में है। विद्यापतिधाम उगना-महादेव मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी को उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक और सामाजिक सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।

खबर सुनेंAudioदैनिक भास्कर स्टाइल वाचक

शुरू करने के लिए प्ले करें:श्रावणी मेला के सफल संचालन में योगदान देनेवाले अधिकारी-कर्मी सम्मानित

0:00वाक्य 1 / 152:39
श्रावणी मेला-2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों, कर्मियों एवं मीडियाकर्मियों को सोमवार को सम्मानित किया गया। प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्यापतिधाम उगना-महादेव मंदिर परिसर में श्री बालेश्वर स्थान विद्यापतिधाम न्यास समिति की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यास समिति के अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार ने की, जबकि मंच संचालन चतुरानन गिरी ने किया। समारोह में श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, विधि-व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, पेयजल, भीड़ प्रबंधन सहित विभिन्न प्रशासनिक व्यवस्थाओं में योगदान देने वाले अनुमंडल एवं प्रखंड प्रशासन के अधिकारियों व कर्मियों को सम्मानित किया गया। न्यास समिति की ओर से सभी को मिथिला पाग पहनाकर पुष्पगुच्छ, माला, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट किए गए। सम्मान पाकर अधिकारी एवं कर्मियों ने न्यास समिति के प्रति आभार जताया। मेला की गतिविधियों, प्रशासनिक तैयारियों एवं श्रद्धालुओं से जुड़ी आवश्यक सूचनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले करीब आधा दर्जन मीडियाकर्मियों को भी सम्मानित किया गया। समिति के सदस्यों ने कहा कि धार्मिक आयोजन के दौरान मीडिया की सक्रियता से श्रद्धालुओं और आम लोगों तक महत्वपूर्ण सूचनाएं समय पर पहुंचती रहीं। इससे मेला व्यवस्था को बेहतर बनाने में भी मदद मिली। एसडीओ (SDO) किशन कुमार ने कहा कि किसी भी बड़े धार्मिक आयोजन की सफलता सामूहिक प्रयास से ही संभव होती है। श्रावणी मेला के सफल संचालन में प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों-कर्मियों के साथ न्यास समिति, स्थानीय लोगों और मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी के आपसी समन्वय और सहयोग से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सफलता मिली। सम्मान समारोह के माध्यम से न्यास समिति ने मेला व्यवस्था में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Donate Now