
मूल समाचार पत्र कटिंग / Press Clipping
Published on 9 February 2026
Official Temple Administration
विद्यापतिधाम मंदिर न्यास समिति की द्वितीय त्रैमासिक बैठक संपन्न
विद्यापतिधाम मंदिर न्यास समिति की दूसरी त्रैमासिक बैठक उपाध्यक्ष मणिकांत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें पिछले तीन महीनों के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। बैठक में मंदिर के विकास कार्यों, जीर्णोद्धार और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के साथ-साथ वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर मुख्य रूप से चर्चा की गई।
खबर सुनेंAudioदैनिक भास्कर स्टाइल वाचक
ऑडियो वाचक सक्रिय
शुरू करने के लिए प्ले करें:विद्यापतिधाम मंदिर न्यास समिति की द्वितीय त्रैमासिक बैठक संपन्न
0:00वाक्य 1 / 193:30
विद्यापतिनगर। प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री बालेश्वर स्थान विद्यापतिधाम मंदिर न्यास समिति की द्वितीय त्रैमासिक (तीन महीने) बैठक उपाध्यक्ष मणिकांत सिंह की अध्यक्षता में रविवार को की गई। बैठक में न्यास समिति के सचिव नवीन कुमार गिरि उपस्थित रहे। बैठक में कोषाध्यक्ष के द्वारा पिछले तीन महीनों के आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। बैठक में चढ़ावा, विवाह, मुंडन, दान और अन्य स्रोतों से प्राप्त आय के साथ-साथ मंदिर के रखरखाव, पूजा सामग्री, कर्मचारियों के वेतन और विकास कार्यों पर हुए व्यय का विवरण दिया गया, ताकि वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। बैठक के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई, जिसमें दान पात्र, विवाह, मुंडन, और अन्य चढ़ावे के माध्यम से हुई आय पर चर्चा की गई। मंदिर की सफाई, सजावट, भोग, और आवश्यक सुविधाओं (जैसे प्रकाश, जल) पर किए गए खर्च की समीक्षा की गई। आने वाले समय में होने वाले नए निर्माण या जीर्णोद्धार कार्यों के लिए चर्चा किया गया। वित्तीय रिकॉर्ड्स (अकाउंट्स) की जांच की गई ताकि सुनिश्चित हो सके कि खर्च धर्मार्थ कार्यों के लिए ही हुए हैं। मंदिर न्यास समिति के कोषाध्यक्ष रत्न शंकर भारद्वाज ने बताया कि पिछले 6 महीनों में चढ़ावा, विवाह, मुंडन और अन्य स्रोतों से 676,562 लाख धनराशि प्राप्त हुआ। इसके अलावा बैंक खाते में आन लाइन 86 हजार रुपये दान श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के चरणों में अर्पित किया। वहीं 6 महीनों में विद्यापतिधाम ट्रस्ट ने मंदिर में जीर्णोद्धार कार्यों जैसे भोलेनाथ के मुख्य मंदिर के गर्भगृह में ग्रेनेट पत्थर, पांच छोटे मंदिरों में टाईल्स, हवनकुंड में टाईल्स, निरकुण्ड का निर्माण कार्य पर अब तक 4 लाख से अधिक की धनराशि खर्च की है। यह खर्च मंदिर के बुनियादी ढांचे, भव्य संरचना और संबंधित विकास कार्यों के लिए किया गया है, जो मंदिर की आय और विकास योजनाओं के तहत आता है। साथ ही बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद, पटना द्वारा विद्यापतिधाम मंदिर के विकास कार्य के लिए बीस लाख रुपये प्रदान की हैं। अभी मंदिर के नाम से खुले बैंक खाते में 2,334,725 राशि जमा हैं, जिससे मंदिर के विकास में खर्च किया जायेगा। बैठक के अंत में आगामी महीनों के लिए कार्ययोजना तैयार की गई, जिसमें मंदिर के सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई। बैठक के दौरान न्यास समिति के उपाध्यक्ष मणिकांत सिंह, सचिव नवीन कुमार गिरि, कोषाध्यक्ष रत्न शंकर भारद्वाज सहित सदस्य धर्मराज चैतन्य, हरिओम गिरि, संजय कुमार ठाकुर, दीनदयाल गिरि, प्रवीण गिरि, जोखान राय उपस्थित रहे।
