
मूल समाचार पत्र कटिंग / Press Clipping
Published on 23 April 2026
Official Temple Administration
"विद्यापतिधाम मंदिर परिसर में हाई मास्ट लाइट की मांग तेज, सांसद को भेजा पत्र
विद्यापतिधाम मंदिर परिसर में हाई मास्ट लाइट लगाने की बढ़ती मांग के बारे में है, जिसके लिए न्यास समिति ने स्थानीय सांसद व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को पत्र भेजा है। मंदिर परिसर में पर्याप्त रोशनी न होने से श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा तथा असमाजिक तत्वों के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
खबर सुनेंAudioदैनिक भास्कर स्टाइल वाचक
ऑडियो वाचक सक्रिय
शुरू करने के लिए प्ले करें:"विद्यापतिधाम मंदिर परिसर में हाई मास्ट लाइट की मांग तेज, सांसद को भेजा पत्र
0:00वाक्य 1 / 82:24
श्री बालेश्वर स्थान (विद्यापतिधाम) न्यास समिति ने विद्यापतिधाम मंदिर परिसर में हाई मास्ट लाइट लगाने की मांग को लेकर स्थानीय सांसद सह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को एक पत्र भेजा है। समिति के कोषाध्यक्ष रत्न शंकर भारद्वाज ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और जनहित का हवाला देते हुए जल्द से जल्द लाइट लगाने की अपील की है। पत्र में कहा गया है कि विद्यापतिधाम महाकवि विद्यापति की निर्वाण स्थली होने के साथ उत्तर बिहार का एक प्रमुख धार्मिक केंद्र है, जहां स्थित बालेश्वर स्थान महादेव मंदिर में सालभर जलाभिषेक, शादी-विवाह, उपनयन व मुंडन जैसे धार्मिक अनुष्ठानों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसके बावजूद मंदिर परिसर में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था नहीं है, जिससे रात के समय अंधेरा पसरा रहता है और रोशनी के अभाव में खासकर महिला, बच्चे व बुजुर्ग श्रद्धालुओं को काफी परेशानी होती है; साथ ही अंधेरे के कारण दुर्घटना और असामाजिक गतिविधियों की आशंका भी बनी रहती है। न्यास समिति ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि विद्यापतिधाम धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है, इसलिए यहां हाई मास्ट लाइट लगने से न केवल मंदिर परिसर बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी पर्याप्त रोशनी होगी और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। इसी क्रम में समिति के सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों ने सांसद से इस दिशा में जल्द पहल करने की मांग की है, ताकि आने वाले समय में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल सके।
