
मूल समाचार पत्र कटिंग / Press Clipping
Published on 26 October 2025
Official Temple Administration
मंदिर विद्यापतिधाम समिति ने बांटी साड़ी
विद्यापतिधाम मंदिर न्यास समिति द्वारा छठ पूजा के अवसर पर गरीब, असहाय और जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया गया है। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने मानव सेवा को सबसे बड़ी सेवा बताते हुए कहा कि मंदिर प्रशासन पिछले कई वर्षों से लगातार व्रतियों की मदद कर रहा है ताकि वे बिना किसी आर्थिक परेशानी के इस पवित्र पर्व को मना सकें।
खबर सुनेंAudioदैनिक भास्कर स्टाइल वाचक
ऑडियो वाचक सक्रिय
शुरू करने के लिए प्ले करें:मंदिर विद्यापतिधाम समिति ने बांटी साड़ी
0:00वाक्य 1 / 102:02
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर श्री बालेश्वर स्थान विद्यापतिधाम मंदिर न्यास समिति द्वारा गरीब असहाय एवं जरुरत मंद महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया। आगामी लोक आस्था के इस महापर्व में छठ व्रती महिलाओं के बीच साड़ी पाने वाली महिलाओं ने खुशी जाहिर की। मंदिर की ओर से लगातार कई वर्षों से जरूरतमंद व्रतियों की मदद किया जा रहा है, ताकि वे इस पवित्र पर्व को बिना किसी आर्थिक परेशानी के साथ मना सके। मंदिर के उपाध्यक्ष मणिकान्त सिंह ने कहा कि हमेशा ही गरीब - गुरबों व असहाय की सेवा करने का विद्यापतिधाम मंदिर परिवार हमेशा आगे रही हैं। इसी कड़ी मे छठ पूजा के अवसर आज साड़ी वितरण किया गया है। वहीं कोषाध्यक्ष रत्न शंकर भारद्वाज ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि यह महापर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को जोड़ने वाला पर्व है, जिसमें गरीब से गरीब व्यक्ति भी पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ शामिल होते हैं। मौके पर चतुरानंद गिरि, नवीन कुमार गिरि, धर्मराज चैतन्य, हरिओम गिरि, प्रवीण गिरि, जोखन राय, दिनदयाल गिरि, संजय कुमार ठाकुर, कैलाश पासवान आदि मौजूद थे।
