Shri Vidyapati Dham Temple Banner

Temple Bulletin

Official announcement and press release from Shri Vidyapati Dham.

01 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया उगना महादेव का जलाभिषेक
मूल समाचार पत्र कटिंग / Press Clipping
•ओरिजिनल खोलें
Published on 25 August 2026
Official Temple Administration

01 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया उगना महादेव का जलाभिषेक

यह समाचार बिहार के विद्यापतिधाम स्थित उगना महादेव मंदिर के बारे में है, जहाँ सावन के तीसरे सोमवार को 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके चलते प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे।

खबर सुनेंAudioदैनिक भास्कर स्टाइल वाचक

शुरू करने के लिए प्ले करें:01 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया उगना महादेव का जलाभिषेक

0:00वाक्य 1 / 273:34
सन्मार्ग/विद्यापतिनगर/सं। सावन की तीसरी सोमवारी पर प्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार तड़के से ही बाबा उगना महादेव के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। मंदिर परिसर और आसपास का इलाका हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा। बालेश्वर स्थान न्यास समिति के कोषाध्यक्ष रत शंकर भारद्वाज के अनुसार, दोपहर तक 1 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा का जलाभिषेक कर चुके थे। देर शाम तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। तीसरी सोमवारी को लेकर मंदिर में मुख्य पुजारी अमरनाथ गिरि व कामेश्वर गिरि के नेतृत्व में पंडा समाज ने बाबा भोलेनाथ व भक्त कवि विद्यापति जी का भव्य श्रृंगार पूजा किया। इसके बाद रात करीब दो बजे से ही जलाभिषेक शुरू हो गया था। सुबह होते-होते श्रद्धालुओं की कतार मंदिर परिसर से बाहर तक पहुंच गई। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु घंटों कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं की बड़ी संख्या मंदिर पहुंची। कई श्रद्धालु कांवड़ लेकर भी बाबा उगना महादेव के दरबार में पहुंचे। भक्तों ने गंगाजल और दूध से भगवान शिव का अभिषेक किया। इसके बाद बेलपत्र, धतूरा, आक, भांग, पुष्प और फल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में लगातार हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष होते रहे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। विद्यापतिनगर के अंचलाधिकारी कुमार हर्ष और थानाध्यक्ष सूरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी और जवान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में मुस्तैद रहे। श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से मंदिर में प्रवेश कराया गया। 22 जगहों पर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति व जगह-जगह बैरिकेडिंग कर भीड़ को नियंत्रित किया गया। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी पुलिस लगातार निगरानी करती रही। न्यास समिति के सदस्य नवीन गिरि, हरिओम गिरि, दीनदयाल गिरि और प्रवीण गिरि समेत अन्य लोग श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था में जुटे रहे। सोमवारी को विद्यापतिधाम पूरी तरह शिवभक्ति में डूबा रहा। मंदिर के आसपास पूजा सामग्री, बेलपत्र, फूल-माला और प्रसाद की दुकानें सजी रहीं। श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण पूरे क्षेत्र में दिनभर चहल-पहल बनी रही। सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा उगना महादेव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़ ने विद्यापतिधाम की धार्मिक महत्ता और श्रद्धालुओं की अटूट आस्था को एक बार फिर प्रदर्शित किया।
Donate Now