
मूल समाचार पत्र कटिंग / Press Clipping
Published on 3 August 2026
Official Temple Administration
70 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
यह समाचार विद्यापतिधाम मंदिर में सावन की दूसरी सोमवारी पर उमड़े श्रद्धालुओं के सैलाब के बारे में है। यहाँ लगभग 70 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा विद्यापति धाम में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और सुरक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।
खबर सुनेंAudioदैनिक भास्कर स्टाइल वाचक
ऑडियो वाचक सक्रिय
शुरू करने के लिए प्ले करें:70 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
0:00वाक्य 1 / 172:05
विद्यापतिनगर/संवाददाता। सावन की दूसरी सोमवारी पर सोमवार को प्रसिद्ध विद्यापतिधाम मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों पर देखने को मिलीं। अनुमान के अनुसार करीब 70 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा विद्यापति धाम में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा विद्यापतिधाम भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगाजल एवं अन्य पूजन सामग्री के साथ बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। अहले सुबह 3 बजे से शुरू हुआ श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर परिसर में बनी रहीं। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए मंदिर प्रबंधन एवं वॉलिंटियरों द्वारा भीड़ को व्यवस्थित करने में सहयोग किया गया। श्रावणी सोमवारी को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर एवं प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति का जायजा लेते रहे। भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था को भी नियंत्रित किया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए वाहनों के आवागमन पर आवश्यक नियंत्रण रखा गया।
