
मूल समाचार पत्र कटिंग / Press Clipping
Published on 3 July 2025
Official Temple Administration
विद्यापतिधाम में श्रावणी मेला की तैयारी शुरू 11 जुलाई से जुटेंगे श्रद्धालु
विद्यापतिधाम में 11 जुलाई से शुरू होने वाले एक महीने के श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों और न्यास समिति के बीच बैठक हुई। इसमें श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा, लाइटिंग और रूट व्यवस्था को दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए गए।
खबर सुनेंAudioदैनिक भास्कर स्टाइल वाचक
ऑडियो वाचक सक्रिय
शुरू करने के लिए प्ले करें:विद्यापतिधाम में श्रावणी मेला की तैयारी शुरू 11 जुलाई से जुटेंगे श्रद्धालु
0:00वाक्य 1 / 133:05
विद्यापतिधाम में श्रावणी मेला की तैयारी शुरू हो गई है और 11 जुलाई से श्रद्धालु जुटने लगेंगे। समस्तीपुर के मिथिलांचल के देवघर कहे जाने वाले कवि कोकिल विद्यापति की निर्वाण भूमि विद्यापतिधाम में लगने वाले एक महीने के इस मेले की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए पंचायत समिति भवन के सभागार में गुरुवार को एसडीओ किशन कुमार और डीएसपी विवेक कुमार शर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों और बालेश्वर स्थान (विद्यापतिधाम) न्यास समिति की बैठक हुई। अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार ने कहा कि इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा और सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार मेला आयोजित होगा। न्यास समिति के सदस्यों ने पेयजल, महिला श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर चलंत शौचालय की व्यवस्था करने और भीड़ नियंत्रण के लिए सावन के प्रत्येक रविवार व सोमवार को स्मारक चौक तथा विद्यापतिधाम स्टेशन व रोड की तरफ से वाहनों के प्रवेश रोकने का सुझाव दिया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेडिकल टीम, पार्किंग, लाइटिंग, फायर ब्रिगेड की टीम और डॉक्टरों के साथ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि बड़ी संख्या में कांवड़िया यहाँ जलाभिषेक के लिए पहुँचते हैं, इसलिए उन्हें कोई कठिनाई न हो, यह सबकी जिम्मेदारी है। जगह-जगह कांवड़ियों के ठहराव स्थल के अलावा मंदिर परिसर में पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती होगी और गर्भगृह के प्रांगण में सीसीटीवी कैमरा लगाने व प्रवेश के लिए दो कतार (पंक्ति) बनाने का निर्णय लिया गया। डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती का भरोसा दिया और अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र का भ्रमण कर जायजा लिया। बीडीओ ने बताया कि मेले में सड़क किनारे लगने वाली दुकानों के संबंध में दुकानदारों को निर्देश दिए गए हैं। समिति के सदस्य मणिकांत सिंह ने कहा कि सावन मास की चारों सोमवारी पर शिव भक्तों का जनसैलाब उमड़ने की संभावना है। इस अवसर पर न्यास समिति के सचिव सह बीडीओ महताब अंसारी, राजस्व अधिकारी अरुण कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष फ़िरोज़ आलम, पीओ संजय कुमार सिन्हा, सांख्यिकी पदाधिकारी रंजीत कुमार, गणेश गिरि कवि, रत्न शंकर भारद्वाज, कैलाश पासवान, मणिकांत सिंह आदि मौजूद थे।
