
मूल समाचार पत्र कटिंग / Press Clipping
Published on 29 July 2026
Official Temple Administration
सावन माह की शुरुआत के साथ गुरु पूर्णिमा पर विद्यापतिधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
सावन महीने की शुरुआत और गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बिहार के समस्तीपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध विद्यापतिधाम मंदिर में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
खबर सुनेंAudioदैनिक भास्कर स्टाइल वाचक
ऑडियो वाचक सक्रिय
शुरू करने के लिए प्ले करें:सावन माह की शुरुआत के साथ गुरु पूर्णिमा पर विद्यापतिधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
0:00वाक्य 1 / 122:10
पवित्र सावन माह की शुरुआत होने के साथ ही गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर प्रसिद्ध विद्यापतिधाम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालु हाथों में गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा एवं पूजा सामग्री लेकर मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की। मंदिर परिसर पूरे दिन "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से गुंजायमान रहा। सावन माह के प्रथम दिन एवं गुरु पूर्णिमा के पावन संयोग के कारण श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा कहीं अधिक रही। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ अपने गुरुजनों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा, बैरिकेडिंग, पेयजल तथा कतारबद्ध दर्शन की समुचित व्यवस्था की गई थी। मंदिर न्यास समिति के सदस्य नवीन कुमार गिरि, हरिओम गिरि, प्रवीण गिरि, दीनदयाल गिरि पूरे दिन श्रद्धालुओं की सुविधा एवं व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे। मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष रत्न शंकर भारद्वाज ने बताया कि दिनभर समस्तीपुर सहित आसपास के विभिन्न जिलों से श्रद्धालु विद्यापतिधाम पहुंचते रहे। सावन माह के प्रथम दिन और गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है तथा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
