Shri Vidyapati Dham Temple Banner

Temple Bulletin

Official announcement and press release from Shri Vidyapati Dham.

महोत्सव को लेकर चला स्वच्छता अभियान
मूल समाचार पत्र कटिंग / Press Clipping
•ओरिजिनल खोलें
Published on 31 October 2017
Official Temple Administration

महोत्सव को लेकर चला स्वच्छता अभियान

आगामी 2 नवंबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय विद्यापति राजकीय महोत्सव को लेकर विद्यापतिनगर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। एसडीएम विष्णुदेव मंडल और एसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई की। यदि आप इस समाचार से जुड़ी अन्य कोई विशिष्ट जानकारी या अधिकारियों के नाम जानना चाहते हैं, तो कृपया बताएं।

खबर सुनेंAudioदैनिक भास्कर स्टाइल वाचक

शुरू करने के लिए प्ले करें:महोत्सव को लेकर चला स्वच्छता अभियान

0:00वाक्य 1 / 91:43
महोत्सव को लेकर चला स्वच्छता अभियान; दो नवंबर से होने वाला है तीन दिवसीय कार्यक्रम। भास्कर न्यूज | विद्यापतिनगर। आगामी 2 नवंबर से आहूत तीन दिवसीय विद्यापति राजकीय महोत्सव को लेकर सोमवार को एसडीएम विष्णुदेव मंडल व एसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों व गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी के बीच विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर, रेलवे स्टेशन, स्मारक चौक, प्रखंड, अंचल कार्यालय, बीआरसी सहित अन्य आसपास के इलाकों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। एसडीएम विष्णुदेव मंडल व एसपी संतोष कुमार ने बताया कि पांचवें विद्यापति राजकीय महोत्सव का मुख्य थीम स्वच्छता ही सेवा होगा। मौके पर बिहार प्रदेश कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह, सीओ रमेश कुमार, बीईओ कुमारी माला राय, सीडीपीओ सुरभि कुमारी, एमओ सत्यनारायण महतो, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, मुखिया प्रेम शंकर सिंह आदि शामिल थे। (साफ-सफाई करते एसडीएम विष्णुदेव मंडल, एसपी संतोष कुमार व अन्य।)
Donate Now