
मूल समाचार पत्र कटिंग / Press Clipping
Published on 22 October 2026
Official Temple Administration
विद्यापति महोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में
यह समाचार मुख्य रूप से विद्यापतिनगर में आयोजित होने वाले त्रि-दिवसीय राजकीय विद्यापति महोत्सव की तैयारियों के बारे में है, जो अपने अंतिम चरण में हैं। इसके साथ ही, वहाँ आयोजित एक कवि सम्मेलन की भी चर्चा की गई है जिसमें कई कवियों ने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं।
खबर सुनेंAudioदैनिक भास्कर स्टाइल वाचक
ऑडियो वाचक सक्रिय
शुरू करने के लिए प्ले करें:विद्यापति महोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में
0:00वाक्य 1 / 202:24
विद्यापतिधाम में दो नवंबर से होने वाले तीन दिवसीय राजकीय विद्यापति महोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में है। प्रथम दिन भक्त कवि विद्यापति के प्रति श्रद्धा सुमन और अतिथियों का उद्बोधन होगा। संध्या में कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाएंगे।
इसके लिए समारोह स्थल और रेलवे मैदान में भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। वाहनों के ठहराव के लिए अलग स्टैंड बनाया गया है। मंदिर और आसपास में रोशनी, यात्री ठहराव, शुद्ध पेयजल के अलावा आगंतुकों के स्वागत के लिए कई तोरणद्वार भी बनाये गये हैं। कार्यक्रम में स्थानीय स्तर से लेकर राज्य स्तर के नेताओं, मंत्री, एमपी, एमएलए आदि के आने को लेकर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। मंदिर की रंगाई भी की जा रही है। समारोह को यादगार बनाने के लिए कई प्रबंध किये जा रहे हैं। कलाकार पंडाल का अंतिम रूप देने में लगे है। मंदिर व्यवस्थापक नवल गिरि, सतीश गिरि, रत्नशंकर भारद्वाज आदि ने बताया कि कार्यक्रम में चार चांद लगाने के कई प्रबंध किये गये हैं। तरुण सांस्कृतिक चेतना समिति मउ शेरपुर के 36वें महाधिवेशन पर सर्वभाषा कवि सम्मेलन हुआ। इसमें सीताराम शेरपुरी की कविता, जो जितना लूटे ले उतना बड़ा नेता, वही कवि, साहित्यकार व वरीय पत्रकार चांद मुसाफिर की पंक्ति, ईश्वर की तुम्हारे रूप को स्वयं ही तराशा है, सुनकर श्रोता गदगद हुये। डॉ. सच्चिदानंद पाठक की सेवा करेंगे देश की खाई थी ये कसम पर मंत्रमुग्ध हो गये। कुशेश्वर प्रसाद सिंह, शशि भूषण दास, विजयवंत कुमार चौधरी, डॉ. शैलेन्द्र त्यागी, डॉ. देवेन्द्र महतो, मनोज कुमार साह, नवल किशोर, अनंत अमन आदि ने भी कविता सुनाई।
