Shri Vidyapati Dham Temple Banner

Temple Bulletin

Official announcement and press release from Shri Vidyapati Dham.

सम्मान प्रदान कर विद्यापति महोत्सव का समापन
मूल समाचार पत्र कटिंग / Press Clipping
•ओरिजिनल खोलें
Published on 22 October 2026
Official Temple Administration

सम्मान प्रदान कर विद्यापति महोत्सव का समापन

विद्यापतिनगर के विद्यापिठधाम में आयोजित तीन दिवसीय विद्यापति राजकीय महोत्सव का शनिवार को सम्मान कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों, कलाकारों और सक्रिय सदस्यों को पुरस्कार एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

खबर सुनेंAudioदैनिक भास्कर स्टाइल वाचक

शुरू करने के लिए प्ले करें:सम्मान प्रदान कर विद्यापति महोत्सव का समापन

0:00वाक्य 1 / 81:23
विद्यापतिनगर : विद्यापिठधाम में गुरुवार से प्रारंभ तीन दिवसीय विद्यापति राजकीय महोत्सव का विधिवत समापन सम्मान कार्यक्रम से हुआ. अनुमंडल पदाधिकारी विष्णुदेव मंडल ने इस अवसर पर स्कूली बच्चों, मिथिला पेंटिंग के कलाकार, समारोह के सक्रिय सदस्य को पुरस्कार व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया. शनिवार को स्कूली बच्चों ने क्वीज प्रतियोगिता, रंगोली, भाषण, गायन आदि में अपने जज्बा का परचम लहराया. समापन की संध्या सफल प्रतिभागियों के बीच पठन सामग्री व मिथिला पेंटिंग के क्षेत्र में रुझान को लेकर मधुबनी के मिथिला पेंटिंग स्टॉल के कलाकारों को प्रतीक चिह्न प्रदान कर उनके हौसले को उड़ान देने का प्रयास किया गया. एसडीओ ने कार्यक्रम की सफलता पर स्थानीय श्रद्धालुओं, अधिकारियों व प्रशासनिक कर्मियों के साकारात्मक व धार्मिक सहयोग की प्रशंसा की. मौके पर बीडीओ जीब अनवर, सीओ रमेश कुमार, बीईओ, बीएओ आदि मौजूद थे.
Donate Now