Shri Vidyapati Dham Temple Banner

Temple Bulletin

Official announcement and press release from Shri Vidyapati Dham.

विद्यापति महोत्सव की तैयारी शुरू, रंग-रोगन कार्य में आई तेजी
मूल समाचार पत्र कटिंग / Press Clipping
•ओरिजिनल खोलें
Published on 3 January 2026
Official Temple Administration

विद्यापति महोत्सव की तैयारी शुरू, रंग-रोगन कार्य में आई तेजी

विद्यापतिनगर में आगामी 12 से 14 जनवरी तक तीन दिवसीय विद्यापति राजकीय महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए मंदिर परिसर के रंग-रोगन और साफ-सफाई की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस महोत्सव के दौरान उद्घाटन भाषण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विराट कवि सम्मेलन और स्कूली बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

खबर सुनेंAudioदैनिक भास्कर स्टाइल वाचक

शुरू करने के लिए प्ले करें:विद्यापति महोत्सव की तैयारी शुरू, रंग-रोगन कार्य में आई तेजी

0:00वाक्य 1 / 162:41
विद्यापतिनगर (एसएनबी)। कवि कोकिल विद्यापति की निर्वाण भूमि विद्यापतिधाम में आगामी 12 जनवरी से शुरू होने वाले तीन दिवसीय विद्यापति राजकीय महोत्सव के आयोजन को लेकर मंदिर समिति की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। बताया गया कि वर्ष 2013 से प्रतिवर्ष जिला प्रशासन और कला संस्कृति तथा युवा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विद्यापति राजकीय महोत्सव का आयोजन किया जाता है। यह आयोजन कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को होता था, लेकिन विधानसभा चुनाव व आदर्श आचार संहिता की वजह से यह आयोजन तय समय पर नहीं हो सका था, जिसके बाद जिला प्रशासन के द्वारा 12-14 जनवरी को महोत्सव कराने का निर्णय लिया गया है। मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष रत्न शंकर भारद्वाज ने बताया कि मंदिर में पूजा-अर्चना एवं दर्शन के लिए जुटने वाली भीड़ के मद्देनजर तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके तहत मंदिर परिसर की साफ-सफाई के साथ रंग-रोगन का काम तेजी से किया जा रहा है। मुख्य मंदिर के अलावा सभी छोटे-बड़े मंदिरों एवं विद्यापति स्मारक को अलग-अलग रंगों से रंगा जा रहा है। इसके लिए 10-12 मजदूरों को लगाया गया है। बताया कि बाहरी हिस्से का रंग-रोगन का काम लगभग पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि तय समय पर काम पूरा कर लिया जाएगा। बताया गया कि 12 जनवरी की संध्या महोत्सव का विधिवत आगाज होगा, उद्घाटन भाषण और शंखनाद के बाद नामचीन कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं 13 जनवरी को दोपहर बाद विराट कवि सम्मेलन एवं शाम में संगीत संध्या का आयोजन होगा। 14 जनवरी को दिन में स्कूली बच्चों के बीच विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिता कराई जाएगी तथा पुरस्कार वितरण के साथ महोत्सव का समापन होगा। महोत्सव को लेकर क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल है।
Donate Now