
मूल समाचार पत्र कटिंग / Press Clipping
Published on 15 January 2026
Official Temple Administration
सफल आयोजन के लिए एसडीओ ने जताया आभार, जुटी भारी भीड़
विद्यापति राजकीय महोत्सव के समापन पर अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस तीन दिवसीय सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन के सफल समापन पर एसडीओ किशन कुमार ने स्थानीय लोगों और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
खबर सुनेंAudioदैनिक भास्कर स्टाइल वाचक
ऑडियो वाचक सक्रिय
शुरू करने के लिए प्ले करें:सफल आयोजन के लिए एसडीओ ने जताया आभार, जुटी भारी भीड़
0:00वाक्य 1 / 101:47
सफल आयोजन के लिए एसडीओ ने जताया आभार, जुटी भारी भीड़। विद्यापति राजकीय महोत्सव के समापन के अवसर पर एसडीओ किशन कुमार ने कहा कि भक्त और भगवान की नगरी विद्यापतिधाम में तीन दिनों तक भक्ति, आध्यात्म, साहित्य और संस्कृति का संगम देखने को मिला। जिला प्रशासन तथा कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार द्वारा आयोजित 13वां विद्यापति राजकीय महोत्सव हजारों लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। सफल आयोजन के लिए स्थानीय लोगों का सहयोग सराहनीय है, इसके लिए हम जिला प्रशासन की ओर से आभार जताते है। कार्यक्रम के अंत में विद्यापति परिषद के द्वारा जिला, अनुमंडल व प्रखंड के अधिकारियों को पाग, माला एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं जिला प्रशासन ने श्री बालेश्वर स्थान विद्यापतिधाम न्यास समिति के पदधारकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यापति परिषद के अध्यक्ष गणेश गिरी कवि, न्यास समिति के कोषाध्यक्ष रत्न शंकर भारद्वाज, हरिओम गिरी, नवीन गिरी, धर्मराज सिंह, प्रभारी प्राचार्य अमित भूषण, कुमार रंजन, कुमार शुभम, हरिमोहन सिंह, चंदन कुमार राय, चंदन कुमार चौधरी, बिपिन कुमार सिंह चंदा प्रियदर्शनी, प्रीति कुमारी, मो. मेराज, सविता कुमारी आदि मौजूद रहे।
