
मूल समाचार पत्र कटिंग / Press Clipping
Published on 4 June 2026
Official Temple Administration
विद्यापतिधाम श्रावणी मेले को राजकीय दर्जा दिलाने की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल
विद्यापतिधाम मंदिर न्यास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी से मुलाकात की। उन्होंने प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले श्रावणी मेले को राजकीय मेले का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर एक मांग पत्र सौंपा।
खबर सुनेंAudioदैनिक भास्कर स्टाइल वाचक
ऑडियो वाचक सक्रिय
शुरू करने के लिए प्ले करें:विद्यापतिधाम श्रावणी मेले को राजकीय दर्जा दिलाने की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल
0:00वाक्य 1 / 61:45
श्रावणी मेले को राजकीय दर्जा दिलाने की मांग को लेकर मंदिर न्यास समिति और सामाजिक प्रतिनिधियों के एक शिष्टमंडल ने पटना में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी से मुलाकात की। शिष्टमंडल ने उन्हें मांग पत्र सौंपते हुए समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर श्री बालेश्वर स्थान विद्यापतिधाम मंदिर के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व से अवगत कराया और बताया कि इसे 'मिथिलांचल का देवघर' कहा जाता है। शिष्टमंडल में मंदिर न्यास समिति के कोषाध्यक्ष रत्न शंकर भारद्वाज, यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष पद्माकर सिंह लाला, कार्यकारी अध्यक्ष राजा सिंह, चंदन कुमार भोला और ऋतिक कुमार भी मौजूद रहे, जिन्होंने उपमुख्यमंत्री को बताया कि राजकीय मेला घोषित होने से यहाँ पेयजल, शौचालय, चिकित्सा शिविर, पुलिस बल, महिला सुरक्षा और यातायात नियंत्रण जैसी आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने इस मांग को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित स्तर पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद शिष्टमंडल ने उम्मीद जताई कि सरकार जनभावनाओं को देखते हुए इस पर शीघ्र निर्णय लेगी।
