
मूल समाचार पत्र कटिंग / Press Clipping
Published on 12 January 2026
Official Temple Administration
विद्यापति महोत्सव का आगाज आज, तीन दिनों तक चलेगा राजकीय महोत्सव
विद्यापतिधाम में तीन दिवसीय विद्यापति राजकीय महोत्सव का भव्य शुभारंभ हो गया है, जिसमें कला, साहित्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संगम देखने को मिलेगा। इस तीन दिवसीय महोत्सव का समापन 14 जनवरी को स्थानीय स्कूली बच्चों के कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं के साथ किया जाएगा।
खबर सुनेंAudioदैनिक भास्कर स्टाइल वाचक
ऑडियो वाचक सक्रिय
शुरू करने के लिए प्ले करें:विद्यापति महोत्सव का आगाज आज, तीन दिनों तक चलेगा राजकीय महोत्सव
0:00वाक्य 1 / 62:25
विद्यापतिनगर में कला-संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में कवि कोकिल विद्यापति की निर्वाण भूमि एवं भगवान भोलेनाथ की मिलन स्थली विद्यापतिधाम में सोमवार से तीन दिवसीय विद्यापति राजकीय महोत्सव का शुभारंभ हो रहा है, जिसके अंतर्गत अगले तीन दिनों तक यहाँ भव्य, अध्यात्म, साहित्य व संस्कृति की अनुपम समागम देखने को मिलेगी और इसको लेकर क्षेत्र के हजारों आस्थावान श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है। राज्य सरकार की ओर से आयोजित होने वाले 13वें विद्यापति राजकीय महोत्सव का उद्घाटन सोमवार की शाम स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार में जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी करेंगे, जहाँ उद्घाटन सत्र में कवि कोकिल विद्यापति जी के प्रति श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी और तत्पश्चात विद्यापतिधाम रेलवे मैदान में बने भव्य पांडाल में सुप्रसिद्ध गायिका स्वाति मिश्रा द्वारा सांस्कृतिक संध्या की प्रस्तुति से महोत्सव को यादगार बनाया जाएगा। एसडीओ किशन कुमार ने बताया कि 12 जनवरी को महोत्सव का आगाज होगा, जिसके पहले दिन ही सुपरहिट गायिका स्वाति मिश्रा के सुरों से महफिल सजेगी और तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को दिन में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन होगा वहीं शाम में संगीत संध्या की प्रस्तुति होगी। अंतिम दिन 14 जनवरी को महोत्सव का समापन स्थानीय स्कूली बच्चों के लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं की प्रस्तुतियों के साथ होगा तथा आयोजन के मद्देनजर क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल है और संबंधित कर्मी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं, जिसके तहत विद्यापतिधाम बालेश्वर स्थान मंदिर, विद्यापति स्मारक सहित आसपास के इलाके में रंग-रोगन कराने के उपरांत प्रकाश की समुचित व्यवस्था की गई है।
