Shri Vidyapati Dham Temple Banner

Temple Bulletin

Official announcement and press release from Shri Vidyapati Dham.

धवल त्रयोदशी को विद्यापतिधाम में जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु
मूल समाचार पत्र कटिंग / Press Clipping
•ओरिजिनल खोलें
Published on 4 November 2025
Official Temple Administration

धवल त्रयोदशी को विद्यापतिधाम में जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु

धवल त्रयोदशी के अवसर पर विद्यापतिधाम मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्तों ने विभिन्न घाटों पर स्नान कर मंदिर में भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की, जिससे पूरे परिसर में उत्सव का माहौल रहा।

खबर सुनेंAudioदैनिक भास्कर स्टाइल वाचक

शुरू करने के लिए प्ले करें:धवल त्रयोदशी को विद्यापतिधाम में जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु

0:00वाक्य 1 / 122:01
मिथिलांचल का प्रसिद्ध प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्यापतिधाम मंदिर में सोमवार को धवल त्रयोदशी को लेकर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही श्रद्धालु निकट के कटहा के वाया नदी घाट, चमथा, झमटिया आदि घाटों में डुबकी लगाकर जल लेकर विद्यापतिधाम मंदिर पहुंचे और बाबा के जयकारे के साथ भोलेनाथ और माता पार्वती सहित अन्य मूर्तियों पर जल चढ़ाकर पूजा पाठ किया। साथ ही शांति, सुख व संतुष्टि की कामना की। इसके कारण मंदिर और बाजारों में दिनभर मेला लगा रहा। मंदिर परिसर भोलेनाथ और माता पार्वती के जयकारों से गूंजता रहा। लोग पूजापाठ के बाद बाजार में लगे मीना बाजार में खरीदारी करने में व्यस्त रहे। श्रृंगार और खिलौने की खरीदारी के बाद श्रद्धालु प्रसाद लेना नहीं भूल रहे थे। बीच बीच में आ रही ट्रेन से भी श्रद्धालुओं की अपार भीड़ जल चढ़ाने के लिये मंदिर आ रहे थे, जिससे स्टेशन परिसर भी खचाखच भीड़ से पटा रहा। मंदिर में पांडा बाबा भी धवल त्रयोदशी को लेकर भरपूर गंगा जल, बेलपत्र, फूल माला, धूप अगरबत्ती, कपूर के साथ अच्छत चंदन की व्यवस्था कर रखे थे, मंदिर में भोला गिरी, संजय बाबा, राम पुकार गिरि आदि अपने अपने भक्तों को पूजा कराने में लगे रहे। जिससे दिनभर विद्यापतिधाम मंदिर और बाजारों में उत्सवी माहौल रहा।
Donate Now