
मूल समाचार पत्र कटिंग / Press Clipping
Published on 5 November 2017
Official Temple Administration
तीन दिवसीय विद्यापति राजकीय समारोह का हुआ समापन
विद्यापतिनगर में आयोजित तीन दिवसीय विद्यापति राजकीय महोत्सव का शनिवार को पुरस्कार वितरण और समापन संबोधन के साथ सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया और उपस्थित लोगों में भारी उत्साह देखा गया।
खबर सुनेंAudioदैनिक भास्कर स्टाइल वाचक
ऑडियो वाचक सक्रिय
शुरू करने के लिए प्ले करें:तीन दिवसीय विद्यापति राजकीय समारोह का हुआ समापन
0:00वाक्य 1 / 162:11
विद्यापतिधाम में आयोजित तीन दिवसीय विद्यापति राजकीय महोत्सव शनिवार को छात्र-छात्राओं के बीच पुरस्कार वितरण और एसडीओ के समापन संबोधन के साथ संपन्न हो गया। अध्यक्षता भूपेंद्र नारायण सिंह ने की। एसडीओ विद्यादेव मंडल ने बच्चों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि यहां के लोगों के सहयोग से कार्यक्रम सफल हो गया। इसके लिए यहां के विद्यापति परिषद व जनप्रतिनिधियों सहित सभी लोग धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि विद्यापति लोगों के कण-कण में वास करते हैं। यहां की धरती धन्य है जिसके कारण विद्यापति ने इस क्षेत्र का चयन अपने अंत समय के लिए किया। कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, सभी बच्चे उत्साहित हैं। इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं और सफलता के लिए सभी को दिल से बधाई देता हूं। इससे पूर्व छात्र-छात्राओं के बीच एकल नृत्य, भाषण, समूह नृत्य, क्विज, रंगोली आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें निर्णायक के रूप में डॉ. सुधीर कुमार, देवेंद्र महतो व बीइओ कुमारी माला राय के निर्णय पर पल्लवी कुमारी, श्वेता कुमारी, मुस्कान कुमारी, पूनम कुमारी सहित दर्जनों बच्चों को पुरस्कृत किया गया। स्वागत भाषण विद्यापति परिषद के अध्यक्ष गणेश गिरि कवि ने किया। सचिव चन्द्रमोहन सिंह ने प्रतिवेदन दिया। मौके पर निर्वाचित पदाधिकारी नजरूल हक, वरीय पत्रकार चांद मुसाफिर, रंजीत निर्गुणी, धीरेन्द्र कुमार सिंह, कैलाश पासवान, सीडीपीओ सुरभि कुमारी, बीडीओ नजीब अनवर, सीओ रमेश कुमार, सुरेन्द्र सिंह, राम विलास ठाकुर, सुधीर प्रसाद सिंह आदि थे।
