Shri Vidyapati Dham Temple Banner

Temple Bulletin

Official announcement and press release from Shri Vidyapati Dham.

सादे समारोह में मना विद्यापति महोत्सव, रचनाओं पर की गई चर्चा
मूल समाचार पत्र कटिंग / Press Clipping
•ओरिजिनल खोलें
Published on 22 October 2026
Official Temple Administration

सादे समारोह में मना विद्यापति महोत्सव, रचनाओं पर की गई चर्चा

यह समाचार 2026 के समस्तीपुर (बिहार) के विद्यापतिधाम में सादे समारोह में मनाए गए विद्यापति महोत्सव के बारे में है, जिसमें उनकी रचनाओं पर चर्चा की गई। साथ ही, धवल त्रयोदशी के पावन अवसर पर मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

खबर सुनेंAudioदैनिक भास्कर स्टाइल वाचक

शुरू करने के लिए प्ले करें:सादे समारोह में मना विद्यापति महोत्सव, रचनाओं पर की गई चर्चा

0:00वाक्य 1 / 102:04
मिथिलांचल सहित प्रदेश का धार्मिक एवं मनोकामना लिंग के रूप में प्रसिद्ध विद्यापतिधाम में निश्चित तिथि कार्तिक मास के धवल त्रयोदशी सोमवार को सादे समारोह में विद्यापति महोत्सव मनाया गया। अध्यक्षता पूर्व मुखिया गणेश गिरी कवि ने की संचालन कवि सीताराम शेपुरी ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने विद्यापति के चित्र पर पुष्प और माला अर्पित कर उनके गुणों का वखान किया। कहा की विद्यापति भक्ति और श्रृंगार रस के कवि थे जिन्होंने अपने अंतिम समय में गंगा माता के दर्शन के क्रम में इस धरती को चुना। जिनके नाम से प्रखंड, विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन और हम सभी क्षेत्र के लोग जाने जाते है। पूर्व मुखिया गणेश गिरी कवि ने बताया की इनकी महानता देश स्तर पर फैली हुई है जहां आदर्श चुनाव आचार संहिता के कारण आज के निर्धारित तिथि में पहली बार है की चुनाव को लेकर एसडीओ से विचार विमर्श के बाद विद्यापति राजकीय महोत्सव की तिथि सभी परिस्थितियों को देखते हुए 28 से 30 नवंबर को करने का निर्णय लिया गया है। इसके कारण इनके निर्धारित तिथि को आज सादे समारोह में विद्यापति महोत्सव मनाया गया है। कार्यक्रम में भूपेंद्र नारायण सिंह, चतुरानंद गिरि, रत्न शंकर भारद्वाज, धर्मराज चैतन्य, नवीन गिरि, मणिकांत सिंह, संजय कुमार ठाकुर, देवेन्द्र गिरि, रामजी गिरि, दिनदयाल गिरि आदि लोग उपस्थित थे।
Donate Now