Shri Vidyapati Dham Temple Banner

Temple Bulletin

Official announcement and press release from Shri Vidyapati Dham.

शुभोश्री व कपिल ने सुरों की सजाई महफिल, झूमे श्रोता
मूल समाचार पत्र कटिंग / Press Clipping
•ओरिजिनल खोलें
Published on 14 January 2026
Official Temple Administration

शुभोश्री व कपिल ने सुरों की सजाई महफिल, झूमे श्रोता

बिहार के विद्यापतिनगर में आयोजित 13वें विद्यापति राजकीय महोत्सव के दूसरे दिन पार्श्व गायिका शुभोश्री बनर्जी और इंडियन आइडल फेम गायक कपिल थापा ने अपनी संगीतमय प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय, फिल्मी और शास्त्रीय गीतों को गाकर पूरे माहौल को सुरों से सजा दिया।

खबर सुनेंAudioदैनिक भास्कर स्टाइल वाचक

शुरू करने के लिए प्ले करें:शुभोश्री व कपिल ने सुरों की सजाई महफिल, झूमे श्रोता

0:00वाक्य 1 / 62:37
विद्यापतिनगर, बिहार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 13वें विद्यापति राजकीय महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार की देर शाम सांस्कृतिक संध्या में भक्ति, आध्यात्म व संगीत का अद्भुत समन्वय दिखा, जहां बॉलीवुड की पार्श्व गायिका शुभोश्री बनर्जी एवं इंडियन आइडल फेम गायक कपिल थापा ने अपनी एक से बढ़कर एक संगीतमय प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रोताओं एवं दर्शकों के जनसैलाब को झूमने पर विवश कर दिया। पार्श्व गायिका शुभोश्री बनर्जी ने अपनी सुरीली आवाज का जादू चला महोत्सव की शाम को यादगार बना दिया; उन्होंने सबसे पहले अपनी भक्तिमय प्रस्तुति ऐ गिरी नंदिनी, मेरे रश्के कमर, तूने पहली नजर, जिया रे जिया आदि की प्रस्तुतियों से महफिल में चार चांद लगा दिया। वहीं विद्यापतिधाम रेलवे मैदान में आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देने पहुंचे इंडियन आइडल फेम गायक कपिल थापा जैसे ही मंच पर पहुंचे उत्साहित दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया और कपिल थापा ने दर्जनों फिल्मी धुनों पर अपनी दिलकश आवाज देकर संगीत का जबरदस्त माहौल बनाया, जिन्होंने सुनो ना संगमरमर, ये शाम मस्तानी, रंग बरसे भीगे चुनर वाली, क्या हुआ तेरा वादा आदि की प्रस्तुतियों से माहौल में चार चांद लगा दिया। इसके साथ ही, भवानी शेखर ने भी सुरों से समां बांधा और इस तीन दिवसीय विद्यापति राजकीय महोत्सव के समापन के मौके पर अपनी सुरीली आवाज से उपस्थित श्रोताओं का खूब मनोरंजन किया, जिन्होंने एक से बढ़कर एक शास्त्रीय संगीतों की प्रस्तुति से उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया और सर्वप्रथम विद्यापति जी की प्रसिद्ध रचना 'जय-जय भैरवी' गाकर महाकवि विद्यापति को नमन किया, जिससे उपस्थित श्रोताओं की तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पंडाल गूंज उठा।
Donate Now