
मूल समाचार पत्र कटिंग / Press Clipping
Published on 25 November 2025
Official Temple Administration
न्यास समिति की द्वितीय त्रैमासिक बैठक संपन्न
प्रशासन ने ऐतिहासिक श्रावणी मेले की तैयारियों, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की है, जिसमें भीड़ प्रबंधन के लिए बैरिकेडिंग और सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं, स्वच्छ पेयजल, अस्थायी शौचालय और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
खबर सुनेंAudioदैनिक भास्कर स्टाइल वाचक
ऑडियो वाचक सक्रिय
शुरू करने के लिए प्ले करें:न्यास समिति की द्वितीय त्रैमासिक बैठक संपन्न
0:00वाक्य 1 / 133:30
श्रावणी मेले की तैयारियों की समीक्षा, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन ने कसी कमर। संध्या प्रहरी के प्रतिनिधि सोनी सिंह की विद्यापतिनगर से रिपोर्ट के अनुसार, मिथिलांचल की आस्था के प्रमुख केंद्र उगना महादेव मंदिर, विद्यापतिधाम में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक श्रावणी मेले को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए बुधवार को पंचायत समिति भवन सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों और मंदिर न्यास समिति के पदाधिकारियों ने भाग लेकर मेला प्रबंधन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारें बनाने, प्रवेश एवं निकास मार्ग को सुव्यवस्थित करने तथा व्यापक बैरिकेडिंग कराने का निर्णय लिया गया। पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों से होगी, जबकि वाहनों के लिए अलग पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी, ताकि जाम और अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। एसडीओ किशन कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए; पर्याप्त चिकित्सकों की तैनाती, एंबुलेंस, प्राथमिक उपचार केंद्र, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, शुद्ध पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, अस्थायी शौचालय और श्रद्धालुओं के विश्राम की सभी तैयारियां समय पर पूरी की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला प्रशासनिक समन्वय और कुशल प्रबंधन की भी महत्वपूर्ण परीक्षा है। समीक्षा बैठक के बाद एसडीओ ने अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया और इस दौरान मंदिर मुख्य द्वार के आसपास हुए अतिक्रमण को तत्काल हटाने का निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार नहीं की जाएगी। वरीय पुलिस उपाध्यक्षक विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि मेले के दौरान बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी, जिसमें महिला एवं पुरुष पुलिस बल के साथ सादे लिबास में भी जवान तैनात रहेंगे। स्मारक चौक से मंदिर होते हुए स्टेशन चौक तक वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, जिससे श्रद्धालुओं का आवागमन सुगम और सुरक्षित बना रहे। बैठक में हाल ही में मंदिर के गर्भगृह में न्यास समिति के कोषाध्यक्ष रत्न शंकर भारद्वाज के साथ हुई अभद्रता की घटना पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई, जिस पर एसडीओ सह न्यास समिति अध्यक्ष किशन कुमार ने निष्पक्ष जांच का भरोसा देते हुए स्पष्ट किया कि धार्मिक स्थल की गरिमा भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
