Shri Vidyapati Dham Temple Banner

Temple Bulletin

Official announcement and press release from Shri Vidyapati Dham.

श्रवणी मेला की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन का विशेष फोकस
मूल समाचार पत्र कटिंग / Press Clipping
•ओरिजिनल खोलें
Published on 3 July 2026
Official Temple Administration

श्रवणी मेला की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन का विशेष फोकस

विद्यापतिनगर में आगामी श्रावणी मेला को लेकर एसडीओ की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पार्किंग, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और अतिक्रमण हटाने जैसी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए।

खबर सुनेंAudioदैनिक भास्कर स्टाइल वाचक

शुरू करने के लिए प्ले करें:श्रवणी मेला की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन का विशेष फोकस

0:00वाक्य 1 / 123:29
श्रावणी मेला की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन का विशेष फोकस। विद्यापतिनगर में आगामी विद्यापतिधाम श्रावणी मेला को लेकर बुधवार को पंचायत समिति भवन में अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाएगी, मंदिर परिसर में जलाभिषेक के लिए महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की अलग-अलग कतारें बनाई जाएंगी तथा प्रवेश एवं निकास द्वार की व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित किया जाएगा। भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग की जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने पर भी सहमति बनी। एसडीओ किशन कुमार ने कहा कि श्रावणी मेला में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही शुद्ध पेयजल, यात्री ठहराव, स्वच्छता एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक के बाद एसडीओ ने मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण भी किया तथा निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर मुख्य द्वार के आसपास किए गए अतिक्रमण को शीघ्र हटाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं मंदिर समिति को दिया, ताकि श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस अवसर पर एसपी विवेक कुमार शर्मा ने कहा कि मेला अवधि में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहेगी, महिला एवं पुरुष पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की जाएगी, साथ ही स्मारक चौक से मंदिर होते हुए स्टेशन चौक तक वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। बैठक का संचालन मंदिर समिति के प्रदेश महासचिव धीरेंद्र कुमार सिंह ने किया, जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी महताब अंसारी, अंचलाधिकारी कुमार हर्ष, आरओ अरुण कुमार शर्मा, बीपीआरओ बंटी कुमारी, सीडीपीओ सीमा कुमारी, परिषद अध्यक्ष गणेश गिरी 'कवि', मुखिया रंजीत साहनी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं मंदिर समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि इस वर्ष श्रावणी मेला को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएंगी।
Donate Now