
मूल समाचार पत्र कटिंग / Press Clipping
Published on 28 November 2023
Official Temple Administration
विद्यापति राजकीय महोत्सव में स्कूली बच्चों ने बिखेरा जलवा
यह समाचार बिहार के समस्तीपुर में आयोजित तीन दिवसीय विद्यापति राजकीय महोत्सव के समापन के बारे में है। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को एसडीओ (SDO) द्वारा पुरस्कृत किया गया।
खबर सुनेंAudioदैनिक भास्कर स्टाइल वाचक
ऑडियो वाचक सक्रिय
शुरू करने के लिए प्ले करें:विद्यापति राजकीय महोत्सव में स्कूली बच्चों ने बिखेरा जलवा
0:00वाक्य 1 / 91:50
विद्यापतिनगर संस : मिथिला के महाप्राण और विद्यापति की याद में स्थानीय विद्यापतिनगर में आयोजित तीन दिवसीय विद्यापति राजकीय महोत्सव का समापन विद्यालयी बच्चों के लाज़वाब प्रतिभा प्रदर्शन सहित कई यादगार पलों को समेटे सोमवार को संपन्न हुआ। एसडीओ प्रियंका कुमारी ने महोत्सव में अपनी प्रतिभा प्रदर्शन कर अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों के अविस्मरणीय सहयोग से महोत्सव को यादगार करार दिया। इसके लिए एसडीओ ने विद्यापति परिषद और जनप्रतिनिधियों सहित अन्य लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। विद्यापति राजकीय महोत्सव के अंतिम दिन समापन समारोह स्कूली बच्चों के नाम रहा। बच्चों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपने हुनर और ज्ञान का डंका पीट न सिर्फ जलवा बिखेरा, बल्कि अपनी प्रतिभा प्रदर्शन से भविष्य के सपने को उजागर कर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बिहार के बच्चों ने आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल होकर उत्कृष्ट प्रतिभा प्रदर्शन किया। तत्पश्चात प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को एसडीओ, बीडीओ माताभ दयाल, सीओ शबनम कुमारी, थानाध्यक्ष फिरोज आलम, जदयू प्रदेश सचिव धीरेन्द्र कुमार सिंह, शिक्षाविद भूपेन्द्र नारायण सिंह, विद्यापति परिषद के अध्यक्ष गणेश गिरि कवि आदि ने पारितोषिक वितरण कर उनका हौसला बढ़ाया।
