
मूल समाचार पत्र कटिंग / Press Clipping
Published on 22 October 2026
Official Temple Administration
मंदिर के विकास में खर्च होंगे 23.34 लाख
समस्तीपुर के बालेश्वरस्थान विद्यापतिधाम मंदिर न्यास समिति की दूसरी त्रैमासिक बैठक के बारे में है, जिसमें मंदिर के विकास और सौंदर्यीकरण पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि मंदिर के विकास कार्यों पर 23.34 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी
खबर सुनेंAudioदैनिक भास्कर स्टाइल वाचक
ऑडियो वाचक सक्रिय
शुरू करने के लिए प्ले करें:मंदिर के विकास में खर्च होंगे 23.34 लाख
0:00वाक्य 1 / 132:39
मंदिर के विकास में खर्च होंगे 23.34 लाख। बालेश्वरस्थान विद्यापतिधाम मंदिर न्यास समिति की द्वितीय त्रैमासिक बैठक रविवार को आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता उपाध्यक्ष प्रो. मणिकांत सिंह ने की। इसमें पिछले तीन माह के आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए उसे सार्वजनिक किया गया। कोषाध्यक्ष रत्न शंकर भारद्वाज ने मंदिर के चढ़ावा, विवाह, मुंडन, दान व अन्य स्रोतों से प्राप्त आय तथा मंदिर रखरखाव, पूजा सामग्री, कर्मचारियों के वेतन और विकास कार्यों पर हुए व्यय का विवरण रखा। उन्होंने बताया कि वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी अभिलेखों की समीक्षा की गई तथा मंदिर परिसर की सफाई, सजावट, राग-भोग व्यवस्था, प्रकाश और जल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर हुए खर्च की भी समीक्षा की गई। कोषाध्यक्ष ने बताया कि बीते छह माह में चढ़ावा, विवाह, मुंडन एवं अन्य स्रोतों से 6,76,562 रुपये की आय हुई तथा ऑनलाइन माध्यम से श्रद्धालुओं द्वारा 86 हजार रुपये का दान प्राप्त हुआ। वहीं मंदिर जीर्णोद्धार कार्यों में मुख्य गर्भगृह में ग्रेनाइट पत्थर, पांच छोटे मंदिरों में टाइल्स, हवनकुंड में टाइल्स तथा नीर कुंड निर्माण पर अब तक चार लाख रुपये से अधिक राशि व्यय की गई है। बताया गया कि बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद, पटना द्वारा मंदिर विकास कार्य के लिए 20 लाख रुपये की अनुदान राशि दी गई है तथा वर्तमान में मंदिर के बैंक खाते में 23 लाख 34 हजार 725 रुपये उपलब्ध हैं, जिन्हें विकास मद में व्यय किया जाएगा। आगामी महीनों के लिए कार्ययोजना तैयार की गई, जिसमें मंदिर सौंदर्यीकरण एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर न्यास समिति के उपाध्यक्ष मणिकांत सिंह, सचिव नवीन कुमार गिरि, कोषाध्यक्ष रत्न शंकर भारद्वाज, सदस्य धर्मराज चैतन्य, हरिओम गिरि, संजय कुमार ठाकुर, दीनदयाल गिरि, प्रवीण गिरि, जोखन राय आदि उपस्थित रहे।
