Shri Vidyapati Dham Temple Banner

Temple Bulletin

Official announcement and press release from Shri Vidyapati Dham.

साहित्य, आध्यात्म व संस्कृति के संवर्धन में सहायक सिद्ध होगा महोत्सव : डीडीसी
मूल समाचार पत्र कटिंग / Press Clipping
•ओरिजिनल खोलें
Published on 15 October 2026
Official Temple Administration

साहित्य, आध्यात्म व संस्कृति के संवर्धन में सहायक सिद्ध होगा महोत्सव : डीडीसी

विद्यापति राजकीय महोत्सव के समापन के बारे में है, जिसमें तीन दिनों तक साहित्य, अध्यात्म और संस्कृति का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक और खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और पुरस्कार जीते।

खबर सुनेंAudioदैनिक भास्कर स्टाइल वाचक

शुरू करने के लिए प्ले करें:साहित्य, आध्यात्म व संस्कृति के संवर्धन में सहायक सिद्ध होगा महोत्सव : डीडीसी

0:00वाक्य 1 / 314:51
तेजस टुडे राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक www.tejastoday.com उत्तर प्रदेश बिहार/झारखण्ड से प्रसारित गुरुवार 15। साहित्य, आध्यात्म व संस्कृति के संवर्धन में सहायक सिद्ध होगा महोत्सव: डीडीसी। विद्यापति राजकीय महोत्सव का हुआ समापन, छात्रों ने अपनी प्रतिभा से जीता दिल। महोत्सव तेजस टुडे ब्यूरो विद्यापतिनगर, बिहार। तीन दिवसीय विद्यापति राजकीय महोत्सव का आखिरी दिन स्कूली छात्रों के नाम रहा। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्रों के बीच भाषण, क्विज, रंगोली, संगीत, एकल नृत्य, समूह नृत्य जैसे विधाओं में प्रतियोगिता कराई गई। स्कूली छात्रों द्वारा प्रस्तुत नाटक तथा एकल नृत्य एवं सामूहिक नृत्य ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का दिल जीत अपनी का एहसास कराया। महोत्सव के समापन से पूर्व समारोह में वहां स्कूली छात्रों ने अपनी मेधा का परचम लहराकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य स्तरीय महोत्सव में हिस्सा लेने वाले छात्रों को प्रतिभा में सम्यक निखार आएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस तरह का आयोजन से साहित्य, आध्यात्म व संस्कृति के संवर्धन में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने महोत्सव में स्थानीय जन सहभागिता के लिए उपस्थित लोगों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान रंगोली, क्विज, भाषण, एकल नृत्य, एकल वादन, समूह गायन एवं निबंध जैसे विधाओं में प्रतियोगिता कराई गई। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आराधना झा, द्वितीय स्थान सोनाक्षी भारद्वाज एवं तृतीय स्थान सृष्टि कुमारी ने प्राप्त किया जबकि भाषण प्रतियोगिता (जूनियर संवर्ग) में निधि कुमारी ने प्रथम, माही कुमारी ने द्वितीय, आरोही भारद्वाज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में पहला स्थान कोमल कुमारी, अंजली कुमारी ने दूसरा और निशा कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि चित्रकला प्रतियोगिता में मौसम कुमारी ने पहला, नंदनी कुमारी ने दूसरा, गौरव कुमार ने तीसरा, अंशु कुमार ने चौथा एवं एकल कुमारी ने पांचवा स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में शालू राज ने प्रथम अर्पिता कुमारी ने दूसरा एवं अंजली कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसडीओ किशन कुमार, बीडीओ डॉ. प्रभात रंजन, थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सहित बड़ी संख्या में स्कूली छात्रों के अलावा शिक्षक एवं अभिभावक के साथ श्रोता-दर्शकों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। समापन के अवसर पर एसडीओ किशन कुमार ने कहा कि भक्त और भगवान की नगरी विद्यापतिधाम में तीन दिनों तक भक्ति, आध्यात्म, साहित्य और संस्कृति का संगम देखने को मिला। जिला प्रशासन, कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार द्वारा आयोजित 13वां विद्यापति राजकीय महोत्सव हजारों लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। सफल आयोजन के लिए स्थानीय लोगों का सहयोग सराहनीय है जिसके लिए जिला प्रशासन की ओर से आभार जताते हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यापति परिषद के द्वारा जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड के अधिकारियों को अंग, वस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही जिला प्रशासन ने भी बालेश्वर स्थान विद्यापतिधाम न्यास समिति के पदाधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सुश्री कुमारी, सीडीपीओ विवेक कुमार शर्मा, निवासी पदाधिकारी रवि रंजन कुमार मौजूद रहे। विद्यापति परिषद के अध्यक्ष गणेश गिरी कवि, न्यास समिति के कोषाध्यक्ष रत्न शंकर भारद्वाज, हरि ओम गिरी, नवीन गिरी, धर्मराज सिंह, प्रभारी प्राचार्य अमित कुमार, कुमार रंजन, कुमार गुणण, हरिमोहन सिंह, चंदन कुमार राय, चंदन कुमार चौधरी, विपिन कुमार सिंह, चंदा विश्वकर्मा, प्रीति कुमारी, मो. मेराज, सविता कुमारी मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी ने किया। उप विकास आयुक्त ने कपूरी ग्राम का किया निरीक्षण। थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों का निःशुल्क बोन मैरो संस्थान द्वारा पहली बिहार सरकार।
Donate Now