Shri Vidyapati Dham Temple Banner

Temple Bulletin

Official announcement and press release from Shri Vidyapati Dham.

विद्यापतिनगर में मिलन सह सम्मान समारोह हुआ
मूल समाचार पत्र कटिंग / Press Clipping
•ओरिजिनल खोलें
Published on 4 July 2025
Official Temple Administration

विद्यापतिनगर में मिलन सह सम्मान समारोह हुआ

विद्यापतिनगर में एक मिलान सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मीडिया की समाज और सरकार के बीच सेतु के रूप में भूमिका पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम के दौरान छह पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया।

खबर सुनेंAudioदैनिक भास्कर स्टाइल वाचक

शुरू करने के लिए प्ले करें:विद्यापतिनगर में मिलन सह सम्मान समारोह हुआ

0:00वाक्य 1 / 91:17
प्रखंड मुख्यालय विद्यापतिनगर स्थित एक भवन में आयोजित मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा समाज को सकारात्मक दिशा देने तथा सरकार की नीतियों एवं विकास योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने में पत्रकारों की भूमिका अहम है। मीडिया लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में सरकार पर सकारात्मक दबाव बनाती है तथा जनता और सरकार के बीच सेतु का काम करती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश शर्मा ने की। वहीं संचालन संजीव कुमार बेनी ने किया। इस अवसर पर मीडिया के छह पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जदयू प्रदेश सचिव धीरेंद्र कुमार सिंह, गणेश गिरी, सुनील कुंवर, बलवंत चौधरी, रंजीत सिंह, प्रवीण गिरि, अरूण कुमार आदि मौजूद थे।
Donate Now