Shri Vidyapati Dham Temple Banner

Temple Bulletin

Official announcement and press release from Shri Vidyapati Dham.

विद्यापतिधाम न्यास समिति की बैठक में सुरक्षा को लेकर बनाई गई रणनीति
मूल समाचार पत्र कटिंग / Press Clipping
•ओरिजिनल खोलें
Published on 20 November 2025
Official Temple Administration

विद्यापतिधाम न्यास समिति की बैठक में सुरक्षा को लेकर बनाई गई रणनीति

समस्तीपुर भास्कर का है, जिसमें विद्यापतिधाम न्यास समिति की त्रैमासिक बैठक का विवरण दिया गया है। बैठक में मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए स्थायी सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती करने और विभिन्न विकास कार्यों पर रणनीति बनाई गई।

खबर सुनेंAudioदैनिक भास्कर स्टाइल वाचक

शुरू करने के लिए प्ले करें:विद्यापतिधाम न्यास समिति की बैठक में सुरक्षा को लेकर बनाई गई रणनीति

0:00वाक्य 1 / 141:43
ऐतिहासिक श्री बालेश्वर स्थान विद्यापतिधाम न्यास समिति की त्रैमासिक बैठक बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सह अनुमंडल अधिकारी किशन कुमार की अध्यक्षता की गई व संचालन बीडीओ राजीव कुमार ने किया। बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इनमें सर्वप्रथम कोषाध्यक्ष रत्न शंकर भारद्वाज ने आय-व्यय की जानकारी दी। मंदिर परिसर में बने हॉल में जाने वाली गेट में लोहे का ग्रिल लगाने पर सहमति बनी। मंदिर के लिए एक बड़ा साइलेंट (आइसर) जनरेटर खरीदने पर सहमति बनी। मंदिर परिसर में पूर्ण रूपेण बिजली वायरिंग कराना। साथ ही सभी सदस्यों को पहचान पत्र (आईडी कार्ड) अध्यक्ष द्वारा दिया गया। जिसे स्थायी रूप से पहचान पत्र लगाना अनिवार्य करने का निर्णय लिया गया। मंदिर परिसर में जगह-जगह क्यूआर कोड लगाने का निर्णय लिया गया। साथ ही विद्यापतिधाम मंदिर पर स्थायी सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती करने के लिए डीएम और एसपी को आवेदन देने का निर्णय लिया गया। पूर्व की बैठक में लिए गए प्रस्ताव की समीक्षा की गई।
Donate Now