Shri Vidyapati Dham Temple Banner

Temple Bulletin

Official announcement and press release from Shri Vidyapati Dham.

विद्यापतिधाम न्यास समिति की त्रैमासिक बैठक संपन्न, सभी सदस्यों को मिला पहचान पत्र
मूल समाचार पत्र कटिंग / Press Clipping
•ओरिजिनल खोलें
Published on 19 November 2025
Official Temple Administration

विद्यापतिधाम न्यास समिति की त्रैमासिक बैठक संपन्न, सभी सदस्यों को मिला पहचान पत्र

समस्तीपुर के ऐतिहासिक श्री बालेश्वर स्थान विद्यापतिधाम न्यास समिति की त्रैमासिक बैठक अनुमंडलाधिकारी किशन कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में मंदिर परिसर के विकास, सुरक्षा व्यवस्था, नए जनरेटर की खरीद, क्यूआर कोड लगाने और सभी सदस्यों को पहचान पत्र (आईडी कार्ड) वितरित करने जैसे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

खबर सुनेंAudioदैनिक भास्कर स्टाइल वाचक

शुरू करने के लिए प्ले करें:विद्यापतिधाम न्यास समिति की त्रैमासिक बैठक संपन्न, सभी सदस्यों को मिला पहचान पत्र

0:00वाक्य 1 / 172:51
समस्तीपुर। ऐतिहासिक श्री बालेश्वर स्थान विद्यापतिधाम न्यास समिति की त्रैमासिक बैठक बुधवार को अनुमंडलाधिकारी सह समिति अध्यक्ष किशन कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन बीडीओ राजीव कुमार ने किया। बैठक में मंदिर परिसर के विकास, सुरक्षा व्यवस्था और पारदर्शिता से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति बनी। सबसे पहले कोषाध्यक्ष रत्न शंकर भारद्वाज ने समिति की आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। इसके बाद मंदिर परिसर में बने हॉल के गेट पर मजबूत लोहे का ग्रिल लगाने का निर्णय लिया गया। साथ ही मंदिर के लिए एक बड़े साइलेंट (आइसर) जेनरेटर की खरीद तथा पूरे मंदिर परिसर में नई विद्युत वायरिंग कराने पर भी सहमति बनी। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को अध्यक्ष द्वारा पहचान पत्र (आईडी कार्ड) वितरित किया गया। यह भी तय किया गया कि सभी सदस्य मंदिर परिसर में ड्यूटी के दौरान पहचान पत्र को अनिवार्य रूप से लगाएंगे। इसके अलावा मंदिर के विभिन्न स्थलों पर QR कोड लगाने का निर्णय लिया गया, जिससे श्रद्धालु किसी भी यूपीआई ऐप (Google Pay, PhonePe, Paytm आदि) से सीधे मंदिर के खाते में दान कर सकेंगे। इससे फंड प्रबंधन में पारदर्शिता और सुविधा दोनों बढ़ेगी। सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने हेतु विद्यापतिधाम में स्थायी सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को आवेदन भेजने पर भी सभी सदस्यों ने सहमति जताई। बैठक में पूर्व में लिए गए प्रस्तावों की प्रगति की समीक्षा भी की गई। अध्यक्ष सह अनुमंडलाधिकारी किशन कुमार ने कहा कि "आईडी कार्ड जारी करने से मंदिर कमिटी की जिम्मेदारियां और स्पष्ट होंगी तथा सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। आने वाले वर्षों में विद्यापतिधाम और भी सुंदर, सुव्यवस्थित और आधुनिक स्वरूप में दिखेगा।" इस अवसर पर अपर थानाध्यक्ष आराधना कुमारी, उपाध्यक्ष मणिकांत सिंह, कोषाध्यक्ष रत्न शंकर भारद्वाज, हरिओम गिरि, धर्मराज चैतन्य, प्रवीण गिरि, संजय कुमार ठाकुर, कैलाश पासवान सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।
Donate Now