
मूल समाचार पत्र कटिंग / Press Clipping
Published on 24 August 2026
Official Temple Administration
अंतिम सोमवार पर सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर प्रशासन ने की विशेष व्यवस्था
यह समाचार लेख विद्यापतिधाम में अंतिम सोमवारी पर प्रशासन द्वारा की गई विशेष सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण व्यवस्था के बारे में है। बाबा उगना महादेव मंदिर में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे, तथा पूजा-अर्चना के बाद देर शाम बाबा का विशेष श्रृंगार किया गया। If you'd like, let me know if you need: • A translation of the full text into English • Specific details about the officials involved • Information regarding the offerings made during the ritual
खबर सुनेंAudioदैनिक भास्कर स्टाइल वाचक
ऑडियो वाचक सक्रिय
शुरू करने के लिए प्ले करें:अंतिम सोमवार पर सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर प्रशासन ने की विशेष व्यवस्था
0:00वाक्य 1 / 152:38
अंतिम सोमवार पर सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर प्रशासन ने की विशेष व्यवस्था विद्यापतिधाम (एनएसबी)। अंतिम सोमवारी पर उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की विशेष व्यवस्था की गई थी। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से जलार्पण कराने की व्यवस्था की गई। 150 से अधिक पुलिस बल के जवान व 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार भीड़ पर नजर बनाए रहे। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए थानाध्यक्ष सूरज कुमार स्वयं व्यवस्था की निगरानी करते दिखे। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों से आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर भी नजर रखी गई। अनुमंडलाधिकारी किशन कुमार, राजस्व अधिकारी अरुण कुमार शर्मा, दारोगा अमृता राज, पंकज कुमार चौधरी, सलीम रजा आदि भी दिन भर मुस्तैद रहे। उधर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के बाद देर शाम बाबा उगना महादेव का विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर के मुख्य पंडा अमरनाथ गिरि व कामेश्वर गिरि के नेतृत्व में पंडा समाज के सदस्यों ने विधि-विधान से श्रृंगार पूजा संपन्न कराई। बाबा को भांग, धतूरा, बेलपत्र, मधु, मखाना, फूल, फल, दूध, दही, घी और मक्खन समेत विभिन्न पूजन सामग्री अर्पित की गई। विशेष श्रृंगार के दर्शन के लिए भी देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में जुटी रही। दोपहर बाद से ही व्रती महिलाओं और युवतियों के जत्थे लगातार मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करते रहे। जलाभिषेक के दौरान बालेश्वर स्थान न्यास समिति कोषाध्यक्ष रत्न शंकर भारद्वाज, प्रवीण गिरि, हरिओम गिरी आदि व्यवस्था संभालने में जुटे रहे।
