
मूल समाचार पत्र कटिंग / Press Clipping
Published on 5 August 2025
Official Temple Administration
श्री बालेश्वर स्थान विद्यापतिधाम मंदिर न्यास कमेटी का हुआ पुनर्गठन, नये उपाध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष मनोनित
यह खबर श्री बालेश्वर स्थान विद्यापतिधाम मंदिर न्यास समिति के पुनर्गठन और नए पदाधिकारियों के मनोनयन के बारे में है। बैठक में सर्वसम्मति से नए उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष का चयन कर समिति की सूची को बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अनुमोदन के लिए भेजा गया है।
खबर सुनेंAudioदैनिक भास्कर स्टाइल वाचक
ऑडियो वाचक सक्रिय
शुरू करने के लिए प्ले करें:श्री बालेश्वर स्थान विद्यापतिधाम मंदिर न्यास कमेटी का हुआ पुनर्गठन, नये उपाध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष मनोनित
0:00वाक्य 1 / 132:41
दलसिंहसराय/विद्यापतिनगर (एसएनबी)। बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद ने श्री बालेश्वर स्थान (विद्यापतिधाम) मंदिर के लिए नई न्यास समिति के गठन को लेकर अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना में, अनुमंडल पदाधिकारी दलसिंहसराय को अध्यक्ष घोषित किया गया है। अधिसूचना के आलोक में एसडीओ की अध्यक्षता में सोमवार को कार्यालय कक्ष में एक बैठक आयोजित कर 11 सदस्यीय श्री बालेश्वर स्थान (विद्यापतिधाम) मंदिर न्यास समिति का नये सिरे से गठन की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष रणवीर नंदन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार नवगठित न्यास समिति के सदस्य मणिकांत सिंह, रत्न शंकर भारद्वाज, धर्मराज चेतन्य, संजय कुमार ठाकुर, जोखन राय, कैलाश पासवान, नवीन कुमार गिरि, प्रवीण गिरि, दिनदयाल गिरि एवं हरिओम गिरि को मनोनीत किया गया है। बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड की ओर से जारी नवगठित न्यास समिति के सदस्यों का कार्यकाल अधिसूचना की तिथि 29 जुलाई 2025 से 5 वर्ष का होगा।
बैठक में, एसडीओ अधिसूचना को पढ़कर सदस्यों को सुनाया और फिर आगे की कार्यवाही शुरू की गई। बैठक में मंदिर के सफल संचालन के लिए मंदिर की नई न्यास समिति का उपाध्यक्ष मणिकांत सिंह और रत्न शंकर भारद्वाज को कोषाध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया। इसके अलावा सचिव पद के लिए सदस्यों द्वारा नवीन कुमार गिरि तथा प्रवीण गिरि दो उम्मीदवारों के नाम का प्रस्तावित किया गया था। प्रखंड विकास पदाधिकारी मेहताब अंसारी के देख रेख में संपन्न मतदान में नवीन कुमार गिरि को 02 मतों से विजयी घोषित कर सचिव पद के लिए चयनित कर दिया गया। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार ने बताया कि अधिसूचना के आलोक में प्रथम बैठक में उपाध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष का चयन कर परिषद को अनुमोदन के लिए भेज दिया गया।
