
मूल समाचार पत्र कटिंग / Press Clipping
Published on 18 December 2025
Official Temple Administration
अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार व राजेश कुमार ने विद्यापतिधाम का किया निरीक्षण
समस्तीपुर जिले के प्रमुख धार्मिक स्थल विद्यापतिधाम में होने वाले आगामी राजकीय महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार और राजेश कुमार ने वहां का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को मंदिर परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा, पेयजल और यातायात व्यवस्था को समयबद्ध तरीके से दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
खबर सुनेंAudioदैनिक भास्कर स्टाइल वाचक
ऑडियो वाचक सक्रिय
शुरू करने के लिए प्ले करें:अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार व राजेश कुमार ने विद्यापतिधाम का किया निरीक्षण
0:00वाक्य 1 / 142:45
विद्यापतिनगर (एसएनबी)। विद्यापति समारोह के तारीखों की घोषणा के साथ ही तैयारियों को लेकर प्रशासनिक चहलकदमी तेज हो गई है। इसी क्रम में अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार एवं राजेश कुमार ने बुधवार को समस्तीपुर जिले के प्रमुख धार्मिक स्थल विद्यापतिधाम में होने वाली आगामी विद्यापति राजकीय महोत्सव को लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्मारक चौक स्थित विद्यापति बने स्मारक, मंदिर परिसर, रेलवे स्टेशन के समीप निर्धारित कार्यक्रम स्थल आगंतुकों की सुविधाओं, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और मूलभूत संरचनाओं का गहन जायजा लिया। अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों को मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, सड़क संपर्क और पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया। निरीक्षण के दौरान सीनियर डिप्टी कलेक्टर राजेश कुमार ने कहा कि विद्यापतिधाम केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि यह क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान भी है। उन्होंने जोर दिया कि यहां आने वाले अतिथियों व श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आगामी विद्यापति राजकीय महोत्सव 12, 13 और 14 जनवरी तक तीन दिवसीय आयोजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मद्देनजर उन्होंने भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण के लिए पहले से कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने मंदिर प्रबंधन समिति और स्थानीय प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं। इस निरीक्षण के दौरान विद्यापतिधाम मंदिर के अध्यक्ष सह अनुमंडलाधिकारी किशन कुमार, राजस्व अधिकारी अरुण कुमार शर्मा, विद्यापति परिषद अध्यक्ष गणेश गिरि कवि, रत्न शंकर भारद्वाज, हरिओम गिरि, कैलाश पासवान, नवीन गिरि, दीनदयाल गिरि, धर्मराज सिंह, नवल गिरि, प्रवीण गिरि सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।
