
मूल समाचार पत्र कटिंग / Press Clipping
Published on 31 August 2026
Official Temple Administration
प्रशासन-पुलिस और न्यास समिति के समन्वय से सफल रहा श्रावणी मेला
समस्तीपुर के विद्यापतिधाम में आयोजित श्रावणी मेला के सफल समापन और उसमें सहयोग देने वाले अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और मीडियाकर्मियों के सम्मान समारोह के बारे में है। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार और अन्य गणमान्य लोगों ने मेला व्यवस्था को बेहतर ढंग से संचालित करने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
खबर सुनेंAudioदैनिक भास्कर स्टाइल वाचक
ऑडियो वाचक सक्रिय
शुरू करने के लिए प्ले करें:प्रशासन-पुलिस और न्यास समिति के समन्वय से सफल रहा श्रावणी मेला
0:00वाक्य 1 / 112:16
प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्यापतिधाम उगाना महादेव मंदिर परिसर में श्री बालेश्वर स्थान न्यास समिति की ओर से सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मौके पर श्रावणी मेला के सफल व शांतिपूर्ण संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों, कर्मियों और मीडियाकर्मियों को सम्मानित किया गया। न्यास समिति के अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, विधि-व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, पेयजल और भीड़ नियंत्रण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं में योगदान देने वाले अनुमंडल व प्रखंड प्रशासन के अधिकारियों व कर्मियों सम्मानित किया गया। न्यास समिति की ओर से सभी को मिथिला पाग पहनाकर पुष्पगुच्छ, माला, अंगवस्त्र एवं स्मृतिचिह्न भेंट किए गए। वहीं मेला की गतिविधियों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करने वाले आधा दर्जन मीडियाकर्मियों को भी सम्मानित किया गया। समिति के सदस्यों ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान प्रशासन, पुलिस और मीडिया के समन्वित प्रयास से श्रद्धालुओं को आवश्यक सूचनाएं समय पर मिलती रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीओ किशन कुमार ने कहा कि किसी भी बड़े धार्मिक आयोजन की सफलता सामूहिक प्रयास से ही संभव है। प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों-कर्मियों के साथ न्यास समिति, स्थानीय लोगों और मीडियाकर्मियों के सहयोग से श्रावणी मेला का संचालन बेहतर ढंग से हो सका। उन्होंने मेला व्यवस्था में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया।
