Shri Vidyapati Dham Temple Banner

Temple Bulletin

Official announcement and press release from Shri Vidyapati Dham.

अंतिम सोमवारी पर विद्यापतिधाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच श्रद्धालु करेंगे जलाभिषेक
मूल समाचार पत्र कटिंग / Press Clipping
•ओरिजिनल खोलें
Published on 22 August 2026
Official Temple Administration

अंतिम सोमवारी पर विद्यापतिधाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच श्रद्धालु करेंगे जलाभिषेक

विद्यापतिधाम में सावन के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इसकी तैयारी के लिए प्रशासन ने सुरक्षा, बैरिकेडिंग और यातायात नियंत्रण की चाक-चौबंद व्यवस्था की है।

खबर सुनेंAudioदैनिक भास्कर स्टाइल वाचक

शुरू करने के लिए प्ले करें:अंतिम सोमवारी पर विद्यापतिधाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच श्रद्धालु करेंगे जलाभिषेक

0:00वाक्य 1 / 212:52
अंतिम सोमवारी पर विद्यापतिधाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच श्रद्धालु करेंगे जलाभिषेक सन्मार्ग/विद्यापतिनगर/सं। सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर विद्यापतिधाम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। अंतिम सोमवारी के अवसर पर जिले सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है। अंतिम सोमवारी को लेकर मंदिर परिसर में विशेष तैयारियां की गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रवेश एवं निकास मार्ग को व्यवस्थित किया गया है। भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर के अलावा मुख्य सड़क, मेला क्षेत्र और प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रखेंगे। जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से मंदिर में प्रवेश कराया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भीड़ की निगरानी की जाएगी। मंदिर परिसर में किसी प्रकार की अफरातफरी न हो, इसके लिए वोलेन्टियर एवं सुरक्षा कर्मियों को भी लगाया गया है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अंतिम सोमवारी को लेकर विद्यापतिधाम में एक दिन पूर्व से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू होने की संभावना है। बड़ी संख्या में कांवरिया भी बाबा उगनामहादेव का जलाभिषेक करने पहुंचेंगे। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय होने की उम्मीद है। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे कतार में रहकर शांतिपूर्वक जलाभिषेक करें और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। भीड़ को देखते हुए वाहनों के आवागमन को भी नियंत्रित किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। अंतिम सोमवारी को लेकर विद्यापतिधाम में आस्था और भक्ति के साथ-साथ सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
Donate Now