
मूल समाचार पत्र कटिंग / Press Clipping
Published on 4 November 2025
Official Temple Administration
विद्यापतिनगर में सादे समारोह में मनाया गया विद्यापति महोत्सव
समस्तीपुर भास्कर की है, जिसमें विद्यापतिनगर में आयोजित विद्यापति महोत्सव के बारे में बताया गया है। इसमें उल्लेख है कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के कारण इस वर्ष राजकीय विद्यापति महोत्सव 28 से 30 नवंबर तक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
खबर सुनेंAudioदैनिक भास्कर स्टाइल वाचक
ऑडियो वाचक सक्रिय
शुरू करने के लिए प्ले करें:विद्यापतिनगर में सादे समारोह में मनाया गया विद्यापति महोत्सव
0:00वाक्य 1 / 91:32
विद्यापतिनगर | मिथिलांचल सहित प्रदेश का धार्मिक एवं मनोक्रमना लिंग के रूप में प्रसिद्ध विद्यापतिधाम में कार्तिक मास के धवल त्रयोदशी पर सोमवार को सादे समारोह में विद्यापति महोत्सव मनाया गया। अध्यक्षता पूर्व मुखिया गणेश गिरी कवि ने किया। संचालन चर्चित कवि सीताराम शेरपुरी ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने विद्यापति के चित्र पर पुष्प और माला अर्पित कर उनके गुणों का बखान किया। कहा कि विद्यापति भक्ति और श्रृंगार रस के कवि थे जिन्होंने अपने अंतिम समय में गंगा माता के दर्शन के क्रम में इस धरती को चुना। जिसके कारण महान है यह धरती जिसके नाम से प्रखंड, विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन और हम सभी क्षेत्र के लोग जाने जाते है। बताया गया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के कारण विचार विमर्श के बाद विद्यापति राजकीय महोत्सव की तिथि सभी परिस्थितियों को देखते हुए 28 से 30 नवंबर को करने का निर्णय लिया गया है।
