Shri Vidyapati Dham Temple Banner

Temple Bulletin

Official announcement and press release from Shri Vidyapati Dham.

रेलवे मैदान में होगा अनूप जलोटा का कार्यक्रम
मूल समाचार पत्र कटिंग / Press Clipping
•ओरिजिनल खोलें
Published on 22 October 2026
Official Temple Administration

रेलवे मैदान में होगा अनूप जलोटा का कार्यक्रम

रेलवे मैदान में 12 नवंबर की संध्या को प्रसिद्ध भजन सम्राट अनूप जलोटा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम तीन दिवसीय राजकीय विद्यापति महोत्सव के दौरान होगा, जिसके लिए मैदान की साफ-सफाई, सुरक्षा और मंच निर्माण की तैयारियां ज़ोर-शोर से चल रही हैं।

खबर सुनेंAudioदैनिक भास्कर स्टाइल वाचक

शुरू करने के लिए प्ले करें:रेलवे मैदान में होगा अनूप जलोटा का कार्यक्रम

0:00वाक्य 1 / 91:25
रेलवे मैदान में होगा अनूप जलोटा का कार्यक्रम विद्यापतिनगर। विद्यापतिधाम में 12 नवंबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय राजकीय विद्यापति महोत्सव के दौरान भजन सम्राट अनूप जलोटा का कार्यक्रम रेलवे मैदान में होगा। इसके लिए रेलवे मैदान की सफाई कराने के साथ और मिट्टी डालकर चौरस किया जा रहा है। विद्यापतिधाम मंदिर के व्यवस्थापक चतुरानन गिरि, नवल गिरि, संतोष गिरि और रत्नशंकर भारद्वाज ने बताया कि भजन सम्राट अनूप जलोटा का कार्यक्रम 12 नवंबर की संध्या में होगा। इसकी तैयारी में प्रशासनिक स्तर से लेकर विद्यापति परिषद के लोग दिन-रात एक किये हुए हैं। सुरक्षा के लिए मैदान के चारों ओर रोशनी और पुलिस बलों की भरपूर व्यवस्था की जाएगी। अनूप जलोटा के लिए ऊंचा मंच बनाया जाएगा, ताकि दर्शकों को उन्हें देखने और सुनने किसी भी प्रकार का कष्ट नहीं हो।
Donate Now