Shri Vidyapati Dham Temple Banner

Temple Bulletin

Official announcement and press release from Shri Vidyapati Dham.

महाकवि विद्यापति की निर्वाण स्थली उपेक्षित
मूल समाचार पत्र कटिंग / Press Clipping
•ओरिजिनल खोलें
Published on 31 July 2010
Official Temple Administration

महाकवि विद्यापति की निर्वाण स्थली उपेक्षित

यह समाचार लेख महाकवि विद्यापति की निर्वाण स्थली 'विद्यापति धाम' के विकास की भारी उपेक्षा और प्रशासन के अधूरे वादों पर प्रकाश डालता है। मुख्यमंत्री की घोषणाओं के बावजूद इस ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल को अब तक पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित नहीं किया जा सका है, जिससे स्थानीय लोगों में गहरा असंतोष है।

खबर सुनेंAudioदैनिक भास्कर स्टाइल वाचक

शुरू करने के लिए प्ले करें:महाकवि विद्यापति की निर्वाण स्थली उपेक्षित

0:00वाक्य 1 / 345:47
समस्तीपुर जागरण www.jagran.com विद्यापति धाम नहीं बन सका पर्यटन स्थल, सीएम तक की घोषणाएं छलावा महाकवि विद्यापति की निर्वाण स्थली उपेक्षित पदमाकर सिंह, विद्यापतिनगर : भक्त और भगवान का मिलन स्थल विद्यापतिनगर। आज भी अपने अपेक्षित विकास को लेकर इसकी तड़प बरकरार है। यहां के लोग अबतक के वायदों को याद करके उसके कार्यान्वित होने की बाट जोह रहे हैं। इसके विकास को लेकर गठित सर्वदलीय संघर्ष समिति के सदस्य भी आंदोलन के बाद मिले आश्वासनों से अपने को ठगा ही महसूस कर रहे हैं। उन्हें इस बात का ताज्जुब भी होता है कि जब-जब चुनाव का मौसम आता है। सभी दलों के नेता मांगने से कुछ ज्यादा देते नजर आते हैं। चुनाव समाप्त हुआ कि नहीं इनके दर्शन तक दुर्लभ हो जाते हैं। मैथिल कोकिल महाकवि विद्यापति के निर्वाणस्थली के रूप में सुविख्यात इस देवनगरी का अपेक्षित विकास नहीं किया जाना आज भी सभी को चुभ रहा है। क्षेत्र के प्रबुद्धजनों की नजर में तो यह केवल चुनावी मुद्दा ही दिखाई देता है। कखन हरब दुख मोर हे भोलानाथ .... पूर्व का मऊ बाजिदपुर एवं वर्तमान विद्यापतिनगर जनपद इस को लेकर सौभाग्यशाली है कि मैथिल कोकिल एवं विश्व कवि विद्यापति ने कार्तिक शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को यहां की पावन भूमि में महानिर्वाण प्राप्त किया। विद्यापति धाम की पवित्र भूमि पर विद्यापति परिषद गत 1952 ई. से प्रतिवर्ष यहां मिथिला के इस सर्वकालिक धरोहर की स्मृति को महापर्व के रूप में आयोजित कर गौरवान्वित होता है। गत वर्ष से राजकीय स्तर पर विद्यापति राजकीय महोत्सव मनाने की परंपरा शुरू हुई है। परंतु जब-जब यह मौका आता है, यहां के लाखों लोगों के हृदय में टीस इस पौराणिक व ऐतिहासिक महत्ता वाले तीर्थस्थल के विकास को लेकर उभरा करती है। जिस महाकवि के व्यक्तित्व एवं आकर्षक कृतित्व पर मात्र मिथिलांचल ही नहीं वरन संपूर्ण भारत वर्ष गौरवान्वित है उस महाकवि की निर्वाणस्थली आज भी उपेक्षित और तिरस्कृत बनी हुई है। यहां की धरती किसी राजा शिवसिंह या राजा कीर्ति सिंह की प्रतीक्षा कर रही है। जो इसका पुनरुद्धार कर इसे अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक, पौराणिक एवं धार्मिक मानचित्र पर ला सके। महाकवि विद्यापति ठाकुर एवं इस जनपद से जुड़ी कई किंवदंतियां लोगों की जुबान पर है। विद्यापति के गीतों के प्रति जिनमें राधा-कृष्ण के प्रेम का वर्णन हो लोगों की आस्था और प्रेम कम न होगा। बड़ सुख सार पाओल तुअ तीरे व उगना रे मोर कत गेलाह जैसे अपने भक्ति व विरह गीतों से मां गंगा व भगवान शिव के प्रति अविरल भाव परोसने वाले भक्त शिरोमणि मिथिला विभूति महाकवि विद्यापति की महा प्रयाण स्थली आज शताब्दी वर्षों पूर्व भी उपेक्षित है। विद्यापतिनगर प्रखंड भी है उपेक्षित विद्यापतिनगर प्रखंड की स्थापना के दो दशक से भी अधिक समय बीतने के बाद भी अब तक प्रखंड एवं अंचल कार्यालय को अपना भवन मयस्सर नहीं हो सका है। वर्ष 1972 ई0 में स्थापित थाना प्रखंड के किसान भवन में चल रहा है। यहां न तो सुरक्षा बल को रहने की जगह है न कैदियों को रखने के लिए हाजत है। प्रखंड व अंचल कर्मी आस पास के क्षेत्रों में किराया के भवन में रहने को मजबूर हैं। बहुतेरे समस्याओं और इससे जुड़ी मांगों की फेहरिस्त में एक छोटी सी मांग विद्यापतिनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर विद्यापतिधाम किये जाना भी है। दो साल बीतने के बाद भी स्टेशन पर बुनियादी समस्याओं का घोर अभाव है। क्षेत्र के लोगों की मानें तो विद्यापतिधाम स्टेशन का सौंदर्यकरण कर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करा देने के बाद यह स्थल देवघर (झारखण्ड) की तरह ही यह देव स्थली भी पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं का न केवल केन्द्र बिन्दु बन जाता। बल्कि क्षेत्र के बहुत से लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलते। तत्कालीन जिलाधिकारी नर्मदेश्वर लाल ने इस भक्त व भगवान के पावन तीर्थस्थली की महत्ता को देखते हुए पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने की जो महत्वकांक्षी योजना का प्रारूप तैयार किया था वह भी सरकारी संचिकाओं में धूल फांक रहा है। 31 जुलाई 2010 को सूबे के तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विद्यापति स्मृति यात्रा में पहुंचने के दौरान किये गये घोषणाओं को सरकारी रहनुमाओं ने आज तक अमली जामा पहनाने की जरूरत न समझी। पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित कर इसे राष्ट्रीय क्षितिज पर लाने की पहल के रास्ते में राजनीति का रोड़ा अटक गया।
Donate Now